ग्राम पिपरिया में आयोजित ग्रामसभा में शामिल हुए मंत्री श्री पटेल, कहा- सक्रिय सहभागिता ही ग्राम विकास का आधार बनेगी

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सभी लोगों को आना चाहिये। गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें। गांव के विकास में जो पैसा लगाया गया है, उसका सुनियोजित तरीके से प्रबंधन हो। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात मंत्री श्री पटेल ने करेली विकासखंड के ग्राम पिपरिया में आयोजित ग्राम सभा में कही। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ से लाभान्वित भी किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा अपने क्षेत्र में अपने सदस्यों के हितों, पर्यावरण में सुधार और स्थानीय रोज़गार बढ़ाने के लिए कार्यक्रम बनाती है। लोगों की भागीदारी के माध्यम से ग्राम स्वराज प्राप्त करना है। ग्राम सभाएं केवल अतीत पर चिंतन करने का समय नहीं हैं, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन करने का एक अवसर भी है। बुजुर्गों के ज्ञान का सम्मान करके और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर ये सभाएं जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और शासन की जड़ों को मजबूत करेंगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासकीय भूमि पर अंधाधुंध अतिक्रमण नहीं हो। खाली पड़े शासकीय भूमि पर स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी भवन बनाकर लोगों को सुविधायें मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए आपस में बैठक यह निर्णय करें कि हमारे लिये ही इन जगहों का उपयोग होगा।आज पूरे प्रदेश में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने गांव की भलाई और विकास के लिए आपको फैसले लेना होगा। हम सभी मिलकर स्वच्छता में अपनी पंचायत को नम्बर वन बना सकते हैं। समय पर स्वच्छता कर, सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करें। इन सभी कार्यों से पंचायत को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो पौधरोपण किया, उसकी सुरक्षा और हमें मिलने वाले जल के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें और नशे से उन्हें बचायें।

आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अंतिम दिन है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई। इस वर्ष इसकी थीम स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता है। हमें अपने वैयक्तिक एवं आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान रखना होगा। अपनी आदतों में सुधार करना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गांधी जी ने स्वावलंबन का पाठ सिखाया है। आप सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति