चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, देखने वालों की रुक गईं सांसें

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना अभ्यास कर रही है। बुधवार को इस अभ्यास के तहत जवानों ने वायुसेना के मल्टीपर्पज विमान एएन-32 से 18 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और पैराशूट के जरिये चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के रनवे पर लैंडिंग का अभ्यास किया। इसके साथ ही वायुसेना के मल्टीपर्पज विमान एएन 32 ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। वायु सेना का यह अभियान पायलेट प्रशिक्षण का अभ्यास बताया जा रहा है। इससे पहले गत 17 सितंबर से 22 सितंबर तक पायलेट ट्रेनिंग कार्यक्रम चला।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण
भारत-चीन अंतराष्ट्रीय सीमा के करीब बनी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सेना और वायु सेना समय-समय पर यहां अपने अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करती आई हैं। इस हवाई पट्टी पर हरक्यूलिस सहित कई विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर चुके हैं।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना पिछले कई वर्षों से समान्य और सैन्य अभ्यास कर रही है। यही वजह है कि वायु सेना इसे अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड एएलजी बनाने की कवायद में लगी हुई है। गत मंगलवार को भी वायु सेना ने अभ्यास शुरू किया। बुधवार को वायु सेना के 10 जवानों ने एएन 32 विमान से 18 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। जिन्होंने पैराशूट के जरिये रनवे पर लैंडिंग का अभ्यास किया। ये जवान आगरा एयर बेस से एएन 32 में पहुंचे। 18 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे जवानों के हौसले को देखने के लिए चिन्यालीसौड़ में कौतूहल का माहौल बना। हर किसी की नजर आसमान में पैराशूट पर थी। यह अभियान आगामी 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास के लिए वायुसेना के जवान जुटे हुए हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति