दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाज फ्रेजर-मैकगर्क को भविष्य के लिए तैयार करना चाहती है : आरपी सिंह

फ्रेजर-मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी: आरपी सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाज फ्रेजर-मैकगर्क को भविष्य के लिए तैयार करना चाहती है : आरपी सिंह

 आरपी सिंह ने कहा जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी

नई दिल्ली
भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिट वाले सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस युवा बल्लेबाज को भविष्य के लिए तैयार करना चाहती है। फ्रेजर-मैकगर्क को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इस साल आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए 234.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए थे।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका प्रदर्शन शुरुआती दौर में अच्छा नहीं रहा , लेकिन फ्रेजर-मैकगर्क ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अर्धशतक जड़कर कमबैक किया, और उन्होंने सभी को उस क्षमता की याद दिलाई जो उन्हें कैपिटल्स के लिए रिटेंशन का दावेदार बनाती है।

आरपी सिंह ने जियोसिनेमा से कहा, “फ्रेजर-मैकगर्क अपनी अलग खेल शैली और इस फ्रैंचाइजी पर उनके प्रभाव के कारण निश्चित रूप से बने रहेंगे। ऋषभ पंत को कप्तान के रूप में बरकरार रखा जाएगा। दो स्पिनर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टीम में बने रहेंगे। अन्य के लिए, आप आरटीएम का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि कई फ्रेंचाइजी आरटीएम का उपयोग करने की उम्मीद में खिलाड़ियों को रिलीज करती हैं।”

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले टीमों के लिए अपने रिटेंशन को अंतिम रूप देने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। दस आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी आईपीएल 2024 टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

 

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति