04 अक्टूबर को रिलीज होगी यश कुमार की फिल्म हाथी मेरे साथी

मुंबई,

 भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाथी मेरे साथी, 04 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म हाथी मेरे साथी, यश कुमार के होम प्रोडक्शन यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है।यश कुमार ने कहा, फिल्म 'हाथी मेरे साथी' मेरे दिल के बेहद करीब है। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें जानवरों और इंसानियत के बीच के रिश्ते को संवेदनशील ढ़ंग से दिखाने की कोशिश की गई है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी और वे इसके संदेश को समझेंगे। पूरी टीम ने फिल्म के लिये कड़ी मेहनत की है। मैं आभारी हूं कि मेरे प्रशंसक हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और इस फिल्म के लिए भी मुझे उनसे वैसा ही प्यार और समर्थन मिलेगा।

फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी मेरे साथी एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ-साथ जानवरों और इंसानियत के संवेदनशील पहलुओं को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म हाथी मेरे साथी में यश कुमार के साथ रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, बालेश्वर सिंह, सूर्या द्विवेदी, और पूजा गुप्ता जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म की पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं, जबकि जहांगीर सैय्यद ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की है। फिल्म के एडिटर गुरजंट सिंह हैं, और नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार ने किया है। संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, और गानों के बोल राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं। गायक आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, और जतिंद्र सिंह हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति