मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार

टेटवाल एवं पंवार शामिल हुए

भोपाल
गांधी जयंती पर राजगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगपुर के ग्राम मगराना में अस्पृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग नारायण सिंह पंवार थे। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शिविर की अध्यक्षता की।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सामाजिक समरसता से हम संगठित होकर देश का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है, जो समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता फैलते हैं। अस्पृश्यता को समाज से समूल रूप से नष्ट होना चाहिए। हम सब मिलकर सभी के हित में काम करें। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने कहा कि देश की आजादी में समाज के सभी वर्गों का बराबरी से योगदान रहा है। देश के विकास में भी समाज के सभी वर्गो का योगदान है। आज समाज में अस्पृश्यता और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार सभी वर्गो की समानता एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वर्गों को प्राथमिकता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता एवं नशा नही करने की शपथ भी दिलाई गई। शिविर के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा लघु नाटिका एवं अन्य माध्यमों से समाज से अस्पृश्यता की बुराई नष्ट करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अस्पृश्यता निवारण पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में अन्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में दो दंपत्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित सहभोज में सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।

शिविर की शुरूआत अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति