गूगल क्रोम की सेटिंग ऑन करते ही नहीं दिखेगा कोई ऐड, जाने डिटेल

गूगल क्रोम वेब ब्राउजर इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ-साथ पीसी पर भी किया जाता है। जब भी आप कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो आपको कई ऐड दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्राउजर में कोई न्यूज आर्टिकल पढ़ने या फिर किसी चीज के बारे में जानने का मन नहीं करता है। गूगल ने यूजर्स की इस दिक्कत को दूर कर दिया है।

टेक कंपनी ने पीसी और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल क्रोम में Reading Mode नाम का फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर को इनेबल करते ही आप बिना किसी ऐड के अपनी पसंदीदा आर्टिकल को पढ़ सकते हैं या फिर किसी चीज के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग मोड को एक्टिवेट करना बेहत आसान है। हम आपको पीसी और स्मार्टफोन में इसे एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

पीसी में इस तरह ऑन करें Reading Mode

  • सबसे पहले अपने पीसी में गूगल क्रोम ओपन करें।
  • अब जिस आर्टिकल को पढ़ना चाहते हैं उसे ओपन करें।
  • इसके बाद ऊपर दाहिनी तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • फिर ‘More Tools’ ऑप्शन में जाएं और Reading Mode पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आर्टिकल नए विंडो में ओपन होगा और आप बिना ऐड के उसे पढ़ सकते हैं। इस टूल में आपको टेक्स्ट की साइज को बड़ा या छोटा करने का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही, आप बैकग्राउंड कलर को भी अपने हिसाब से बदल सकते हैं।

Smartphone में करे यह काम

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करें और Reading mode ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद ओपन करें और Accesbility में जाकर शॉर्टकट बटन पर टैप करें।
  • फिर गूगल क्रोम में जाकर उस पेज को ओपन करें, जिसे आप रीडिंग मोड में पढ़ना चाहते हैं।
  • आपको स्क्रीन पर फ्लोटिंग शॉर्टकट बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आप वेब पेज में मौजूद आर्टिकल को आसानी से पढ़ सकेंगे।
  • यहां पर आपको टेक्स्ट कस्टामाइज करने की सुविधा मिलेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति