आईसीसी ने क्रिकेट समुदाय को ऑनलाइन वातावरण बनाने के लिए एक ‘सोशल मीडिया मॉडरेशन’ टूल किया शुरू

शारजाह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप में ‘क्रिकेट समुदाय को विषाक्त सामग्री से बचाने’ और खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों के लिए एक सुरक्षित और समावेशी ऑनलाइन वातावरण बनाने के लिए एक ‘सोशल मीडिया मॉडरेशन’ टूल (कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का एक हिस्सा) शुरू किया। यह टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को शारजाह में शुरू हो रहा है और इसका फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में होगा।

‘गो बबल’ के सहयोग से यह कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित टूल आधिकारिक और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया चैनलों पर अभद्र भाषा और उत्पीड़न जैसी विषाक्त सामग्री की निगरानी करता है जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देना है।

आईसीसी के डिजिटल प्रमुख फिन ब्रैडशॉ ने कहा, ‘‘हम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सभी प्रतिभागियों और प्रशंसकों के लिए एक सकारात्मक और समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि इतने सारे खिलाड़ी और टीमें हमारी नई पहल को अपना रही हैं।’’ पहले ही 60 से अधिक खिलाड़ी सोशल मीडिया सुरक्षा सेवा का विकल्प चुन चुके हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति