आईएसएल: ओडिशा एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स चुनौती

भुवनेश्वर
ओडिशा एफसी की टीम आज शाम अपने घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों ने अब तक अपने तीन मैचों में एक-एक जीत हासिल की है। ओडिशा ने पिछले शनिवार को जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से 1-1 का ड्रा खेला। उसे आगामी मुकाबले में जीत की राह पर लौटने की उम्मीद होगी।

ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ अपने 11 मुकाबलों में से नौ जीते है, जो 82% की सफलता दर है। इस कैलेंडर वर्ष में, केरला ब्लास्टर्स ने लीग के अपने आठ मैचों में केवल एक जीत हासिल की है। उन्होंने इन सभी मैचों में गोल खाए हैं, और यह निश्चित रूप कोच मिकेल स्टेहरे के लिए चिंता का विषय होगा।

ओडिशा एफसी और उसके फैंस लगातार दो हार के सिलसिले के टूटने से खुश हैं। लोबेरा ने मुश्किल समय में टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार, हमने तीन महत्वपूर्ण अंक बटोर लिये। हर बार जब अधिक फैंस स्टेडियम आते हैं, तो वे हमें मुश्किल क्षणों से निकालते हैं। मैं इनका समर्थन पाकर खुश हूं।”

केरला ब्लास्टर्स एफसी के स्वीडिश हेड कोच मिकेल स्टेहरे को भरोसा है कि सीजन के शुरुआती तीन मैचों के बाद उनकी टीम सही रास्ते पर है। स्टाहरे ने कहा, “मैं खुश नहीं हूं, लेकिन मैं बहुत दुखी भी नहीं हूं। हम और बेहतर कर सकते हैं। हम अभी भी मजबूत हैं और अंक जीत रहे हैं। मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं।” दोनों टीमें आईएसएल में 23 बार एक-दूसरे से खेल चुकी हैं, जिसमें केरला ब्लास्टर्स ने नौ मुकाबले जीते हैं, जबकि ओडिशा को सात जीत मिली है। सात मुकाबले ड्रा रहा है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति