राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में महिलाओं से अभद्रता पर मारपीट से आहत नशेड़ी ने खुद का गला काटा

चित्तौड़गढ़.

प्रारंभिक जांच में युवक के मारपीट से आहत होकर खुद का गला काटने की बात सामने आई है। वहीं यह नशे का आदी भी बताया है। रात को ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण कोतवाली थाने में दर्ज नहीं हुआ है। युवक के बयान या रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवाजी सर्कल पर यह मामला सामने आया। बुधवार रात करीब 9 गंभीर अवस्था में घायल युवक लोगों को मिला। इसके गले में चोट का निशान होकर काफी रक्त बह रहा था। लोगों ने इसको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। यहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी मिली तो कोतवाली थाना प्रभारी संजीव कुमार स्वामी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे हैं। युवक ने खुद को घायल किया था। शहर में रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाला शकील कोतवाली थाना क्षेत्र में मोक्षधाम की तरफ गया था। इसके बाद में घायल अवस्था में चिकित्सालय में लाया गया। युवक ने खुद के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने से आहत होकर कांच की बोतल से गला काट लिया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद आगे उपचार के लिए इसको उदयपुर रेफर किया है। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक ने बताया कि चिकित्सकों से इसके स्वास्थय को लेकर बात की है। इसके गले में ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर, कोतवाली थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि पुलिस ने इसके मामले की जांच की है। युवक नशे का आदी होकर एक ठेले पर महिलाओं से अभद्रता की थी। इसके कारण यहां विवाद हुआ। थोड़ी देर बाद खुद का गला काट कर आया। पुलिस ने इसके विडियो बयान दर्ज किए हैं। यह पहले भी इस तरह का कदम उठा चुका है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति