प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज विक्रम विश्वविद्यालय के 32 वें कुलपति बनेे

उज्जैन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदेश जारी कर प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर भारद्वाज शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन के प्रभारी प्राचार्य के पर हैं। आदेश में चार वर्ष के लिए उन्हें कुलपति बनाने की बात लिखी गई है।

विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यभवन को प्राप्त आवेदन के बाद पिछले दिनों स्क्रुटनी कर 11 प्रोफेसर के नाम निकाले थे। इसके बाद चयनीत तीन प्रोफेसरों की राजभवन में 27 सितंबर साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें उज्जैन,रीवा, जबलपुर के प्रोफेसर शामिल हुए थे। इस प्रक्रिया के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज व अवधेश प्रताप सिंह रीवा के कैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल को राजभवन बुलाया गया था। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार व विकास पर चर्चा करने के बाद कुलगुरू का चयन कर प्रो.अर्पण भारद्वाज के आदेश जारी किए है।

प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से पद मिला है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा के क्षेत्र सर्वोच्च कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई दिशा और नई उंचाईयों की ओर ले जाएं। प्रो. भारद्वाज संभवत: 4 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरू का पद संभालेंगे। वर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे गुरूवार को बाहर है। बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय के दूसरे शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरू बने है। इसके पहले प्रो. टीआर थापक शासन द्वारा धारा-52 लगाने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से आकर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू का पद संभाल चुके है।

माधव सांईस कॉलेज को दिलाया ए प्लस प्लस का दर्जा-

प्रो.अर्पण भारद्वाज के प्राचार्य कार्यकाल के दौरान जुलाई 2022 में उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से सर्वोच्च 'ए-प्लस प्लसÓ ग्रेड प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। सम्पूर्ण राष्ट्र में ये ग्रेड सिर्फ 28 महाविद्यालय को प्राप्त है। प्रो. भारद्वाज ने प्राचार्य पद के पहले उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद का भी दायित्व निभाया है। इधर प्रो. भारद्वाज के कुलगुरू पद के लिए नाम के आदेश होने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय व विक्रम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई। शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रो. भारद्वाज को मोबाईल पर बधाई दी है।

यह है आदेश

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद के लिए राजभवन से जारी हुए आदेश कहा गया है कि मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एतद् द्वारा प्रो. अर्पण भारद्वाज प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त करता हूं। इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होगी ।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति