बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर

बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर

कलेक्टर ने की बाईपास सड़क निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर
 कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में अनूपपुर में बनाए जा रहे बाईपास सड़क के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गंभीरता लाने तथा तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर एवं तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर ने बाईपास निर्माण से संबंधित समस्याओं के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।   

बैठक में कलेक्टर ने अनूपपुर बायपास रोड के प्रारूप (नोटिस) को अतिशीघ्र वितरित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को दिए तथा ठेकेदार से बेहतर समन्वय स्थापित कर अनुबंध के अनुसार समय में कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने वृक्षों की कटाई, सड़क की परिसीमन, किसानो की अधिग्रहण भूमि, मार्ग में कार्य की प्रगति सहित और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।  

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति