राजस्थान-भरतपुर में पशुपालन विभाग की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

भरतपुर.

भरतपुर में दबंगों ने पशुपालन भूमि पर फार्म हाउस और इसके अंदर मंदिर बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण पर किरायेदार भी रख रखे थे। किरायेदारों से रहने का अतिक्रमणकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जाता था। गुरुवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाकर पशुपालन विभाग को भूमि को सुपुर्द किया है।

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ खुशीराम मीणा ने बताया कि करीब 5 सालों से कुछ दबंग लोगों ने पशुपालन विभाग की 85 हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारियों ने जमीन के फर्जी कागज बनवाकर पशुपालन विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दाखिल किया। हाईकोर्ट के सबूतों के आधार पर भूमि को पशुपालन विभाग की मानते हुए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। प्रशासन ने गुरुवार सुबह पुलिस फोर्स को साथ लेकर दो जेसीबी के सहयोग से अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण की भूमि पर किरायेदार के रूप में रह रही ममता ने बताया कि वह पिछले एक साल से परिवार के साथ रह रही है। वह इस जगह के रहने का कोई भी पैसा नहीं देती है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले मकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकालने का समय नहीं दिया। पशुपालन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने फार्म हाउस बना रखा है और फार्म हाउस के अंदर आधा दर्जन मंदिर बना रखे है। मंदिर के अंदर ही किरायेदार निवास कर रहे थे। प्रशासन के द्वारा सुरक्षित सामान को बाहर निकलवाकर रखवा दिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति