चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सैलजा और सोनिया गांधी की मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही, आधे घंटे चली मुलाकात

हरियाणा
हरियाणा में आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक प्रचार थमने से पहले सैलजा और सोनिया का मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये मुलाकात आधे घंटे चली। सैलजा और सोनिया की मुलाकात ऐसे समय हुई जब हरियाणा कांग्रेस में खटपट मची हुई है। प्रदेश कांग्रेस में एक ओर जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा है तो दूसरी ओर कुमारी सैलजा हैं। दोनों  मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी ठोक रहे हैं और गुटबाजी से बचने के लिए कांग्रेस ने राज्य में किसी को सीएम का चेहरा नहीं बनाया।

बता दें कि चुनाव के बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमारी सैलजा की नाराजगी पर सवाल पर हुड्डा ने कहा यह मीडिया द्वारा पैदा किया हुआ है, यह कोई प्रकरण नहीं है। कांग्रेस एकजुट है। हुड्डा ने कहा पहले भी सब कुछ ठीक था और आज भी है। हुड्डा से पहले सैलजा ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान का फैसला उन्हें स्वीकार होगा। हुड्डा ने सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अच्छी बात है, जितने ज्यादा दावेदार होंगे, कांग्रेस को उतनी ही अधिक मजबूती मिलेगी।

कुमारी सैलजा को BJP से मिला था ऑफर
चुनाव के बीच कुमारी सैलजा को बीजेपी से भी ऑफर मिला था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था। हालांकि बीजेपी के ऑफर को सैलजा ने ज्यादा भाव नहीं दिया।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति