योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ा आदेश जारी किया

लखनऊ
यूपी में अगर आप सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं तो यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अगर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के पाए गए तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्हें ऑफिस में ना तो एंट्री मिलेगी और अनुपस्थित मान लिया जाएगा। यही नहीं इस निर्देश को सरकारी कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर लगाने को कहा गया है।

मुख्य सचिव मनोज सिंह की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। यही नहीं आदेश की निगरानी के लिए सरकारी कार्यालय में सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। दरअसल, यूपी में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हुआ है। जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पहले दिन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करती रैली निकाली गई। यह पखवाड़ा आगामी 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ।

मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि सड़क हादसों में बढ़ती मौतें चिंता का विषय हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें निर्देश दिया है कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर लिए जाएं और वहां पर वार्निंग बोर्ड की व्यवस्था की जाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति