आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 : बांग्लादेश का जीत के साथ आगाज, स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया

नई दिल्ली
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उद्घाटन में मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड का आसना-सामना हुआ। बांग्लादेश महिला टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए थे। शारजाह में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रानी और मुर्शीदा खातून के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। खातून 12 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि रानी ने 29 रनों का योगदान दिया। शोबना ने 38 गेंद पर 36 रन की पारी खेली।

हॉर्ली ने लिए तीन विकेट
कप्तान सुल्ताना महज 18 बनाकर हॉर्ली का शिकार बनीं। इसके बाद हॉर्ली ने शोरना अख्तर और ऋतु मोनी को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। सस्किया हॉर्ली ने दो ओवर में महज 13 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर सस्किया हॉर्ली का विकेट गंवाया दिया। कप्तान कैथरीन ब्राइस 11 रन बनाकर मारुफा अख्तर का शिकार बनीं। ऐलसा लिस्टर भी 11 रन का ही योगदान दे सकीं। इसके बाद तो जैसे विकेटों की झड़ी लग गई।

ब्राइस ने खेली नाबाद 49 रन की पारी
स्कॉटलैंड की तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज सेरा ब्राइस ने नाबाद 49 रन की पारी खेलीं। उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ी लेकिन नाकाम रहीं। बांग्लादेश की तरफ से रितू मोनी ने दो विकेट चटकाए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति