पटवारी सीधे जनता से जुड़कर फील्ड में कार्य करें – कलेक्टर

महासमुंद.
राजस्व सेवाओं को बेहतर ढंग से लागू करने व नवाचार के लिए आज जिले के पटवारियों का प्रशिक्षण नव किरण अकादमी महासमुंद में आयोजित की गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशिक्षण में पटवारियों को जनता से जुड़ाव के लिए उनसे सतत संबंध बनाने और फील्ड विजिट के दौरान उनसे चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की पहली सीढ़ी है। वे ग्रामीण इलाकों में लगातार किसानों और नागरिकां से मिलते रहे तथा उनके समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करने का प्रयास करें।

जो समस्याएं तहसीलदार या अनुविभागीय स्तर की है उसके लिए भी पहल करें। आज नवकिरण अकादमी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी तहसीलों से 20-20 पटवारी जो की स्मार्ट फोन का उपयोग अच्छे से जानते हो उन्हें स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि, ग्राम पटेल और वरिष्ठ नागरिकों को जोड?े कहा गया है। उन्होंने प्रशिक्षण में राजस्व सेवाओ में नवाचार के लिए अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा इंद्राज, त्रुटि सुधार, आय जाति निवास के संबध मे पटवारियां को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सीमांकन का निराकरण आरआई के मार्गदर्शन में समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। त्रुटि सुधार संबंधी खातों का भी संकलन कर तीन माह के भीतर त्रुटि सुधार का निराकरण करें। ग्राम स्तर पर अतिक्रमण पंजी का निर्माण करते हुए शासकीय भूमि में हुए अतिक्रमण को अनिवार्य रूप से दर्ज करें और नए अतिक्रमण को रोके। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी में रकबा संशोधन के संबंध में शिकायत मिल सकती है जिसे तत्काल जांच कर कार्रवाई किया जाए। इसी तरह नक्शा बंटाकन का कार्य भी आगामी 06 माह में पूर्ण करें।

नक्शा अपडेशन के लिए प्रत्येक पटवारी प्रति सप्ताह लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के संबंध में विशेष ग्राम सभा में भी प्रस्ताव पारित कराएं और स्कूली बच्चों के नाम जुड़वाएं। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, भू अधीक्षक प्रमोद एवं 6 तहसीलों के 120 पटवारी मौजूद थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति