बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक नेशनल हाइवे पर कार बनी आग का गोला, कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित

बहादुरगढ़
बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर सिलेरियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार पूरा परिवार सकुशल बाहर निकल आया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक यह हादसा दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास हुआ। कार के मालिक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को इस्माईल गांव में स्थित अपने ससुराल से दिल्ली के दिचाऊं कला ले जा रहा था। वह फल लेने के लिए रोहद टोल प्लाजा के पास रुका था। जब उसने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक गाड़ी के अंदर धुंआ और दुर्गंध आने लगी। इसके बाद तुरंत गाड़ी चालक ने अपने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। इसके साथ ही कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। जिनकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कार में आग कैसे लगी। फिलहाल कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति