वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024

भोपाल
राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 में वन विहार में 3 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक्सीलेंस एवं मित्तल कॉलेज भोपाल के 89 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है ब्लैक डरोंगो, ओपन बिल स्टोर्क, रेड मुनिया, ग्रे हेरॉन, ब्रॉज बिंग जकाना, इंडियन रॉबिन, मैगपाई रॉबिन, व्हिस्टलिंग टील, पैराडाइस पलाईकैचर एवं लिटिल कार्मोरेंट आदि तथा तितलियों में बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी, कॉमन ईवनिंग ब्लू टाईगर, स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया।

वन उत्सव में प्रातः 7 बजे से कक्षा 5 से 8 एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये 'वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में अपने फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा किये। अन्य प्रतियोगिता के रूप में प्रातः 10 बजे से रंगोली प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक वर्ग के लिये 'मध्यप्रदेश के वन्य-जीव एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये 'शहरी भू भाग में बाघ' विषय पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज की अन्य प्रतियोगिताओं के रूप में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक "विलुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’’ विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

4 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम
दिनांक 4 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से वन विहार स्थित विहार वीथिका में 'वन्य-जीव गलियारे वन्य-जीव मानव द्वंद को कम करने एवं जैव विविधता को बढावा देने में प्रभावी है’ विषय पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा दोपहर 12 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये 'कथा वाचन' प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

भोपाल वन मंडल के सहयोग से वन्य-जीव संरक्षण के लिये 'टाईगर वॉक' का आयोजन किया गया। यह टाईगर वाक टी.टी. नगर स्टेडियम के सामने स्थित मुख्य मार्ग से होती हुई मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में समाप्त होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति