निगम आयुक्त ने किया मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण, नियमो का उलंघन करने वाले पर हुई जुर्माने की कार्यवाही

सिंगरौली
नगरीय क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर संचालको के द्वारा मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं किया जाता l मेडिकल वेस्ट को नगर निगम के कचरा संग्रहण गड़ियो में डाला जा रहा है। जबकि नियमानुसार मेडिकल वेस्ट को बायोमेडिकल प्लांट में डिस्पोज किया जाना है। जिसकी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी जिसके परिपालन में कुछ मेडिकल संचालकों को सूचना और नोटिस दी गई कि वह मेडिकल वेस्ट को नगर निगम की कचरा गाड़ी में ना डालें l नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा को इस आशय की जानकारी मिली कि नोटिस मिलने के बाद भी कुछ मेडिकल संचालक मेडिकल वेस्ट का उचित निराकरण नही कर रहे। मेडिकल वेस्ट को निगम की कचरा परिवहन की गाड़ियो में लगातार पॉलीथिनो में बंद करके डाला जा रहा है।

इसी को दृष्टिगत रखते हुये आज निगम आयुक्त द्वारा निगम अमले के साथ न्यायालय परिसर के सामने स्थित मेडिकल स्टोर, तुलसी मार्ग पर संचालित मेडिकल स्टोर तथा थाना रोड में संचालित मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया l मेडिकल वेस्ट निस्तारण और उनके रजिस्ट्रेशन की जाॅच की गई। मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण न करने पर 5 मेंडिकल स्टोर संचालको के विरूद्ध जुर्माना की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही हिदायत दी गई कि मेडिकल स्टोर का संचालन नियमानुसार करे अगर पुनः निरीक्षण के दौरान नियमो का उलंघन करना पाया गया तो मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही के साथ मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्यवाई भी होगी l तत्पश्चात निगमायुक्त के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण कर मेडिकल वेस्ट निस्तारण के संबंध में जानकारी ली गई।इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री एस.एन द्विवेदी, सीटाडेल मैनेजर रावेन्द्र सिंह, सहित निगम अमला उपस्थित रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति