राजस्थान-केकड़ी में 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी.

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है।

जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली और उसमें से 1019 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की।  RJ 01 GC 8698 नंबर की बोलेरो गाड़ी में यह अवैध पदार्थ ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुकेश गुर्जर व गोपाल गुर्जर लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति