राजस्थान-केकड़ी में कार और ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

केकड़ी.

केकड़ी के दो परिवारों पर गुरुवार की दोपहर कहर टूट पड़ा। एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। अजमेर कोटा मार्ग पर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। कार में सवार ये चारों युवक दोस्त बताए गए।

अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी से करीब तीन किमी दूर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब केकड़ी के चार युवक एक कार में देवली की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक बुरी तरह से फंस गए। टक्कर के बाद कार कई पलटियां खाकर सड़क के किनारे झाड़ियों में फिसल गई। दुर्घटना में केकड़ी शहर के अजमेरी गेट निवासी 18 वर्षीय हार्दिक अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बाकी तीनों हमउम्र दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने जैसे तैसे घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से चारों युवकों को केकड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक युवक अजमेर रोड़ निवासी अभिजीत कानावत पुत्र हेमराज कानावत की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे तुरंत अजमेर रेफर किया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। अभिजीत की अजमेर उपचार के दौरान अभी रात्रि को मृत्यु हो गई, जबकि हादसे के दो अन्य घायल युवक अजमेर रोड़ निवासी सार्थक जैन पुत्र महेन्द्र जैन व जालिया हाल केकड़ी निवासी आदित्यसिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह राठौड़ का केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल राकेश मीणा भी मय पुलिस जाब्ते के अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक हार्दिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि हादसे में दूसरे मृतक के शव का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया। दुर्घटना की खबर फैलते ही यहां हर कोई स्तब्ध रह गया और केकड़ी जिला अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। जिससे वहां भारी भीड़ हो गई। हादसे का शिकार हुए चारों युवकों के परिजन व समाजबंधु मौके पर जमा हो गए। अस्पताल में इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बताया गया कि हार्दिक अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ अपने हाथ के फ्रेक्चर का इलाज करवाने देवली जा रहा था। वह अपने दोस्तों केकड़ी निवासी अभिजीत कानावत, सार्थक जैन व आदित्यसिंह के साथ एक कार में केकड़ी से रवाना हुआ, तभी शहर से निकलते ही यह हादसा हो गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति