छत्तीसगढ़-कोरबा में कच्ची शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर बदसलूकी के लगे आरोप

कोरबा.

कोरबा में आबकारी विभाग के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेवजह ही लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। कटीखार गांव में सामने आया, जहां एक परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट करते हुए एक महिला के साथ झूमाझटकी की। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

नकटीखार गांव में छापेमारी के दौरान विभाग पर एक परिवार ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार की महिला ने खुद के साथ झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो, उसकी बहन और पति घर के अंदर थे। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रुप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ  झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया। विरोध करने पर बदसूलीकी भी की गई। महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते ये बात बताने के बावजूद भी जबरजस्ती की गई। इसलिए वो परिवार सहित सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और अपनी आपबीती बताई। आबकारी विभाग की इस तरह की हरकत इससे पहले भी आ चुकी है। कई बार शराब पकड़ने गई आबकारी टीम के साथ मारपीट और बंधक बना लिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति