कुटेसर में असामाजिक तत्व ग्रामीणों को दे रहे चुनौती, शिकायत पर एक सपड़ाया, गया जेल

रायपुर

ग्राम कुटेसर में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीते साल ग्रामीणों की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना के सक्रियता के चलते वे दुबक गये थे पर बीते कुछ दिनों से वे बेखौफ हो चले हैं। ग्रामण सभा व पंचायत की समझाइश तथा मुनादी व रैली के बाद भी  ग्रामीणों को चुनौती देते हुये इनमें से अधिकांश शराब बेच रहे हैं।

ग्रामवासियों  की बैठक के बाद सहमति से ग्राम पंचायत ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंप ग्राम को असामाजिक गतिविधियों से निजात दिलाने का आग्रह किया है। शिकायत के तुरंत बाद सक्रिय हुये अमला ने एक विध्नसंतोषी तत्व 42 वर्षीय रमेश जांगड़े सपड़ में आ गया जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इसके साथ ही ग्राम कुकरा के 45 वर्षीय जोहनलाल साहू व 20 वर्षीय गजेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है। पुलिसिया दबिश की भनक लगते ही शेष फरार हो गये जिनकी तलाश पुलिस वालों को है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति