उत्तर प्रदेश का दौरा करके लौटे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं

शिमला
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश का दौरा करके लौटे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।

शिक्षा मंत्री ने की योगी शिक्षा मॉडल की तारीफ
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने व मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल सहित अधिकारियों के टीम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनाए जा रहे शिक्षा के उच्च मानकों को समझा और चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों पर आदान-प्रदान पर सहमति बनी है। रिज पर स्थित गेयटी थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्कूली स्तर पर बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने की ओर कदम बढ़ाया है। ताकि शिक्षा प्राप्त करने के बाद बच्चे सीधे रोजगार से जुड़ सकें।

'रोजगारपरक शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन'
इसके लिए स्कूली बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पहली कक्षा से अंग्रेजी की शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त स्कूली स्तर पर बच्चों को देश-विदेश में रोजगार संबंधित अवसरों से अवगत करवाया जा रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति