राजस्थान-अजमेर में ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

अजमेर.

जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी।

मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यावर सदर थाने के सामने अजमेर रोड पुलिया पर यह हादसा सामने आया है। थाना प्रभारी गंगाराम खावा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर से अजमेर की ओर कोयला भरकर जा रहे ट्रेलर में डिवाइडर से टकराकर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर के टायर जलकर खाक हो गए। गनीमत रही आग लगने के तुरंत बाद मांडलगढ़ निवासी ट्रेलर के ड्राइवर दुर्गालाल मीणा और खलासी ने जलते ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। फिलहाल ब्यावर सदर थाना पुलिस ने ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

आगजनी के कारण लगा जाम
ट्रेलर में आग लगने के कारण ब्यावर सदर थाने के सामने वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस ने पहले आग पर काबू पाकर ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे लगाया, उसके बाद जाम खुलवाकर आवाजाही दुरुस्त की गई।

हो सकता था बड़ा नुकसान
ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहा ट्रेलर पूरा कोयले से भरा हुआ था। गनीमत रही आग की लपटें कोयले तक नहीं पहुंचीं। वरना बड़ा नुकसान हो जाता और आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो जाता। सदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति