राजस्थान-अलवर में दो सगे भाइयों ने नकली सोने बिस्किट बेचकर की एक लाख की ठगी

अलवर.

अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 2022 में एक युवक से नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विजय कुमार मीणा से एक लाख रुपये लेकर आरोपियों ने नकली बिस्किट बेचे थे। आया है। अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने साल 2022 में एक युवक से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाने के एएसआई इलियास खान ने बताया दिनांक 31 मार्च 2022 में परिवादी विजय कुमार मीणा निवासी आलूदा थाना नांगला राजावत जिला दौसा का रहने वाला है। उसने थाने पर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दो युवकों का मेरे पास फोन आया कि हमारे पास सोने के बिस्किट हैं, जो हम आपको सस्ती रेट में बेचना चाहते हैं। इस पर परिवादी अलवर आया और अलवर में बैंक कॉलोनी के सामने और ब्रिज के नीचे दोनों युवकों ने उससे बातचीत की और उसके पास से एक लाख रुपये लेकर बिस्किट बेच दिए। जब व्यक्ति को पता लगा कि यह नकली सोने के बिस्किट हैं तो उसके बाद वह तुरन्त कोतवाली पुलिस के पास गया। उसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समयदीन व साहुन निवासी आधाका थाना तिजारा को पकड़ लिया। पुछताछ की गई तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बाप का नाम ममनदीन है। पुलिस ने इन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार दोनों सगे भाई हैं, आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश जाएगा। पुलिस बिस्किट बरामद करने के लिए इनको रिमांड पर लगी जिसकी न्यायालय से मांग की जाएगी।वैसे टटलू बाजी का प्रकरण अलवर जिले काफी अंतराल के बाद हुआ है अन्यथा पहले तो हालात यह हो गए थे कि टटलू बाजों ने चेन्नई और मुंम्बई के लोगों तक को अपना शिकार बना लेते थे और आए दिन टटलू बाज किसी न किसी को ठग लेते थे लेकिन जब से साइबर अपराधों का सिलसिला शुरू हुआ है तब से ये सारे टटलू बाज साइबर अपराध में लग गए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति