राजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश

अजमेर.

जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी। पलंग भी पूरा जला हुआ था। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल भी पलंग पर चार्जर से कनेक्ट होकर लगा हुआ था। मोबाइल भी पुलिस को जला हुआ बरामद हुआ है। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि थाने से करीब 1 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में जेजे चिल्ड के नाम से बर्फ फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर सुबह 6 बजे के करीब जली हुई बॉडी मिलने की थाने पर सूचना मिली थी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश ओरिया निवासी लव कुश (24) पुत्र अमर सिंह के नाम से हुई है। मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना देकर बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसे लेकर जांच जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति