राजस्थान-करौली में फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

करौली.

मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। सुरेश के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी सुरेश निवासी बड़ा पुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया है।

मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत करौली डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में  मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के भावली मोड़ से सुरेश पुत्र हल्के राम मीणा उम्र 19 साल निवासी बड़ापुरा थाना मासलपुर को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में स्मैक की तस्करी का एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति