राजस्थान के डिप्टी सीएम के बेटे का ‘रील’ मामले में परिवहन विभाग ने काटा चालान

जयपुर.

परिवहन विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे की रील वायरल होने के बाद उनके ही विभाग को उनके बेटे चिन्मय कुमार बैरवा का 7 हजार रुपये का चालान काटना पड़ा। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छिड़े रील विवाद के बाद सरकार पर इस कार्रवाई को लेकर भारी दबाव था।

परिवहन विभाग द्वारा काटा गया यह चालान नियम से ज्यादा मजबूरी का है। दरअसल चिन्मय बैरवा की एक कांग्रेस नेता के पुत्र की जीप चलाने की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, इसकी मुख्य वजह यह थी कि इस जीप को परिवहन विभाग का दस्ता भी एक्सकॉर्ट करता चल रहा था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहुत बड़ा रिएक्शन देखने को मिला क्योंकि चिन्मय बैरवा अभी नाबालिग है और स्कूल में पढ़ता है। ऐसे में उसके पास लाइसेंस भी नहीं है। हालांकि विवाद बढ़ने पर परिवहन मंत्री ने सफाई भी दी लेकिन इसके बाद भी वे सोशल मीडिया पर अलग-अलग कारणों से ट्रोल होते रहे। अब शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनके बेटे का चालान वायरल किया गया। हालांकि इस चालान की तारीख वही दिखाई गई है, जिस दिन उनके बेटे की रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसलिए सोशल मीडिया यूजर यह भी कह रहे हैं कि ये सब फेस सेविंग के लिए किया गया है।

बैरवा कहा था- बेटे का कोई दोष नहीं है
रील वायरल होने के बाद बैरवा ने सफाई में बेटे का बचाव करते हुए कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसमें उनके बेटे का कोई दोष नहीं है। बैरवा ने यह भी कहा कि पुलिस की जीप एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी बल्कि वह तो सुरक्षा की दृष्टि से उसके पीछे चल रही थी लेकिन इस मसले के बाद बैरवा निशाने पर आ गए और पार्टी स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति