भूपेश बघेल ने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की और उनके इस ऑपरेशन को बताया सफल

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शुक्रवार दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की और उनके इस ऑपरेशन को सफल बताया।

भूपेश बघेल ने कहा, “इस मुठभेड़ में 31 शव बरामद हो चुके हैं। अभी और भी शव मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नक्सलवादियों के खिलाफ हमारे जवानों ने जो ऑपरेशन चलाया, वह काफी सफल रहा। उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”

बता दें कि इसे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी मुठभेड़ बताया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भारी मात्रा में एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है और सीआरपीएफ के अतिरिक्त बल भी नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के संबंध में शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय से बात की।

बताया जा रहा है कि अमित शाह ने मुख्यमंत्री से पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली है और आगे की योजनाओं के बारे में जाना है। जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, वहां पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि सितंबर माह में माओवादी आतंक से पीड़ितों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा था कि नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में भाजपा सरकार काम कर रही है। बस्तर से नक्सल को खत्म करने की डेडलाइन भी उन्होंने दी थी। अमित शाह ने कहा था, मार्च 2026 तक भाजपा सरकार नक्सलवाद से मुक्ति दिलाएगी। साथ ही अमित शाह ने नक्सलियों से अपील की थी कि वे आत्मसमर्पण करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति