इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, बेन स्टोक्स टेस्ट से हुए बाहर

मुल्तान
इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पहले मैच से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। वह अगस्त से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का भी वह हिस्सा नहीं थे।

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ओली पोप को कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड के बयान में कहा गया, “इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अभी भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में ओली पोप टीम की कप्तानी करेंगे।” बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच जनवरी में भारत दौरे के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली गर्मियों के दौरान लगी उंगली के टूटने से पूरी तरह उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज सात अक्टूबर से मुल्तान में शुरू होगी और 15 अक्टूबर को दूसरे टेस्ट भी उसी मैदान पर खेला जाएगा। जबकि तीसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को रावलपिंडी में होगा।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है:- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति