हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

चंडीगढ़
हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। राज्य के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पूरे राज्य में मतदान प्रतिशत उत्साहजनक रहा। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक राज्य में 61.00% मतदान दर्ज किया गया।

कहा कितना मतदान हुआ -:
अंबाला-: 62.26%
भिवानी-: 63.06%
चरखी दादरी-:58.10%
फरीदाबाद-:51.28%
फतेहाबाद-:67.05%
गुरुग्राम-:49.97%
हिसार-:64.16%
झज्जर-:60.52%
जींद-:66.02%
कैथल-:62.53%
करनाल-:60.42%
कुरुक्षेत्र-:65.55%
महेंद्रगढ़-:65.76%
नूंह-:10.64%
पलवल-:67.69%
पंचकूला-:54.71%
पानीपत-:60.52%
रेवाड़ी-:60.91%
रोहतक-:60.56%
सिरसा-:65.37%
सोनीपत-:56.69%
यमुनानगर-:67.93%

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रदेश के लोगों से कहना चाहूंगा कि 100% मतदान करें… जिस गति से प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 सालों में काम किया है, आने वाले समय में हम उससे भी तेज गति से काम करेंगे। मैं प्रदेश की जनता से कहना चाहूंगा कि प्रदेश के विकास के लिए खुलकर मतदान करें। विकास की गारंटी 'मोदी की गारंटी' है, कांग्रेस की कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस के दावे बेबुनियाद हैं, वे लोगों का विश्वास खो चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "वे(कांग्रेस) अब तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाए, हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया.इनके(कांग्रेस) समय में भ्रष्टाचार का बोलबाला था…पिछले 10 साल में हरियाणा में औद्योगिक विकास हुआ है, सबको काम मिला है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "…हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं…कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं…हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने वोट डाला।रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, "यहां एक तरफ भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा है और दूसरी तरफ नायब सिंह सैनी है जिसमें हुड्डा बड़ी पसंद निकल रहे हैं…मेरी कोई नाराजगी नहीं है, मैं PM मोदी की इज्जत करता हूं… INLD, BJP और हलोपा तीनों का गठबंधन है। तोशाम से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी ने कहा, "…बहुत अच्छा माहौल है, कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है। लोगों ने कांग्रेस पार्टी को जिताने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और तोशाम से कांग्रेस जीतेगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति