सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट मामले में दिल्ली से 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ’’नेटफ्लिक्स मनी हाईस्ट’’ सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट में पैसे का सर्कुलेशन करने वाला नाइजीरियन मूल का आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क एवं बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला बैंक खाता धारक नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सिंथेटिक ड्रग्स के रैकेट में पैसे के सर्कुलेशन के संबंध में की गई.

दोनों आरोपियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ATM, पासबुक और 2 मोबाईल फोन जब्त कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

बता दें, पिछले कुछ दिनों में, 23, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर 2024 को इस रैकेट के अन्य सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने 04 पैकेट चरस, 98 एम.डी.एम.ए टैबलेट, 189 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), एक पिस्टल, पांच मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, और अन्य सामग्री बरामद की है. कुल मिलाकर इन सामग्रियों की कीमत लगभग 41 लाख रुपये है.

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क ने पुलिस को बताया कि वह सिंथेटिक ड्रग्स के बदले में प्राप्त रकम को नजरे आलम के बैंक खाते में डालता था. नजरे आलम ने अपने बैंक खाते का उपयोग कुछ कमीशन के बदले में ओनेएक्का को उपलब्ध कराया.

स्थानीय निवासियों की समस्याएँ
गौरेला और आसपास के क्षेत्रों से भी नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं को चिन्हित किया गया है. उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो ए.टी.एम., एक पासबुक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

नशे के खिलाफ अभियान
रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई है. सभी थाना प्रभारियों को नशीली सामग्री की बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क (44 वर्ष, नाइजीरिया)
2. नजरे आलम (33 वर्ष, नई दिल्ली).

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति