येदापल्ली मंडल के वड्डीपल्ली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

निज़ामाबाद (तेलंगाना)
तेलंगाना के निजामाबाद जिले के येदापल्ली मंडल के वड्डीपल्ली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह आर्थिक तंगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रंगनावेनी हरीश को कोरोना काल में ऑनलाइन सट्टे की लत लग गई थी और उसने अपने परिवार को भारी कर्ज में डुबो दिया था। कथित तौर पर हरीश सट्टेबाजी के जाल में फंस बड़ी रकम गंवा चुका था।

बेटे का कर्ज चुकाने के लिए पिता ने अपनी खेती की जमीन बेच दी थी। फिर भी मामला सुलझ नहीं पाया था। आखिरकार परेशना होकर पिता रंगनावेनी सुरेश (53), मां हेमलता (45) और बेटे हरीश (22) ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस पर 20 लाख का कर्जा था।

मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि हरीश को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत लग गई थी और उसने काफी कर्ज ले लिया था। अपनी खेती की जमीन बेचने के बावजूद भी परिवार कर्ज चुकाने में असमर्थ था, जिसके कारण माना जाता है कि उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोधन के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के एक रिश्तेदार ने तीनों को बेहोश पाया था, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने भी आर्थिक तंगी को ही आत्महत्या की वजह बताया।

ऐसी ही एक घटना आंध्र प्रदेश में भी हुई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की और आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें परिवार के मुखिया की जान चली गयी। पुलिस विवरण के अनुसार आत्महत्या की कोशिश नागराज रेड्डी (61) की पत्नी जयंती (51), बेटी सुनीता (26) और बेटा दिनेश (23) ने की। कुछ साल पहले ही नागराज रेड्डी ने अपना घर बेच दिया था और चित्तूर कोंगारेड्डीपल्ली (केआर पल्ली) में किराए के घर में रहने लगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति