शोपियां के नादिमर्ग गांव में कश्मीरी पंडितों ने की प्राचीन अर्धनारीश्वर मंदिर में पूजा और मूर्ति की स्थापना

श्रीनगर.
कश्मीरी पंडितों ने 20 साल बाद उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिले के नादिमर्ग गांव में प्राचीन अर्धनारीश्वर मंदिर में शनिवार को पूजा और मूर्ति स्थापना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नादिमर्ग स्थित प्राचीन मंदिर स्थल पर केंद्र शासित प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूजा में हिस्सा लेने के लिए मंदिर में उमड़ पड़े। अधिकारियों ने बताया कि 20 साल के अंतराल के बाद शांतिपूर्ण माहौल में पूजा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय मुसलमानों ने कश्मीरी पंडित भाइयों का स्वागत किया, जो पूजा में हिस्सा लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

शोपियां के उपायुक्त (डीसी) मोहम्मद शाहिद सलीम डार ने अर्धनारीश्वर मंदिर का दौरा किया और कहा कि यह अवसर शांति और समृद्धि के युग का प्रतीक है। समारोह में जिला और उपमंडल अधिकारियों के साथ स्थानीय समुदायों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले अन्य विभागों के साथ उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

डीसी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा सामुदायिक भवन या यात्रा भवन की स्थापना की मांग सहित उनके कल्याण संबंधी विभिन्न मुद्दों को सुना। उन्होंने इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीसी ने नादिमर्ग में कश्मीरी पंडितों के खाली पड़े घरों का भी दौरा किया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति