जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल, मोहन बागान ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

जमशेदपुर/कोलकाता.
जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 2-0 से जबकि मोहन बागान सुपरजायंट्स ने सत्र के पहले कोलकाता डर्बी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी की टीम ने जापान के मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल की जबकि लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल से मैच के 70वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी।

ईस्ट बंगाल एफसी 64वें मिनट में पेनल्टी किक को भुना नहीं पाई। साउल क्रेस्पो के कमजोर राइट फुटर शॉट को जमशेदपुर के गोलकीपर एल्विरो गोम्स ने अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर आराम से रोक दिया। गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दिन के दूसरे मैच में पूरी तरह से मोहन बागान का दबदबा रहा। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये मैच में मोहन बागान की जीत में ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैमी मैक्लेरेन ने आठवें, कप्तान सुभाशीष बोस ने 31वें और स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट 36वें मिनट में गोल किए। कप्तान सुभाशीष को एक गोल करने और डिफेंस में मजबूती दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति