शिरडी के साईं बाबा को एक भक्त ने सोने की पंचारती यानि पंचमुखी दीपक का किया दान

नासिक
शिरडी के साईं बाबा को एक भक्त ने सोने की पंचारती यानि पंचमुखी दीपक। ये सोने का है। इसे मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को अर्पित किया है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि 5 अक्टूबर मुंबई के एक साईं भक्त ने साईंबाबा को सोने की बनी पंचारित भेंट की है। उन्होंने बताया कि इसका वजन 1 किलो 434 ग्राम है। इसकी मार्केट वेल्यू करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस पंचारति को साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिस साईं भक्त ने पंचारती दान की है। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी मां ने साईं की भक्ति के लिए कहा था। क्योंकि, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव के साथ कई समस्याएं थी।

मां के कहने पर उन्होंने साई-बाबा की भक्ति की। बाबा की भक्ति से उनके जीवन में काफी सुधार आया। देखते ही देखते उनके जीवन से सभी समस्या दूर होने लगी। इस दौरान, साईं बाबा के प्रति उनकी भक्ति काफी मजबूत हो गई। बाबा के आशीर्वाद से आज वह काफी खुश हैं। इस खुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने तय किया कि वह अपनी खुशी में बाबा को पंचारती भेंट करेंगे।

श्री साईबाबा संस्थान की ओर से संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने दानदाता को शॉल एवं श्री साईबाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया।

साईं-बाबा के देशभर में करोड़ों भक्त हैं। साईं-बाबा के प्रति लोगों में आस्था है। भक्तों को विश्वास है कि साईं-बाबा उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। यही वजह से है कि साईं-बाबा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान जिन भक्तों की इच्छा पूरी होती है वह दिल खोलकर दान भी देते हैं। सोना-चांदी, नगद। संस्थान की ओर से ही बताया गया है कि साईं-बाबा को पिछले हफ्ते हैदराबाद के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा था।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति