भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध: बजरंग दल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर करेंगे प्रदर्शन

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता बांग्लादेश क्रिकेट टीम को काले झंडे दिखाएगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से लिखे फोटो तख्तियां भी दिखाएंगे। दोपहर 2 बजे सूर्य नमस्कार चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध करेंगे।

धरना प्रदर्शन प्रतिबंध
आज रविवार को ग्वालियर में भारत बांग्लादेश के बीच T20 मैच होना है। 11 हिंदूवादी संगठन बीते एक सप्ताह से मैच को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि किसी भी जाति समुदाय प्रदर्शन के खिलाफ पोस्ट पर कार्रवाई होगी। विरोध और प्रदर्शन से जुड़े विषय को लाइक व शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन भी 6 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत प्रतिबंध आदेश जारी किया है।

प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद विरोध का ऐलान
कलेक्टर के जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी होने के बावजूद बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने प्रेस वार्ता में मैच को लेकर विरोध का ऐलान किया। नीरज दौनेरिया ने कहा कि वह मैच के दौरान किस तरह विरोध दर्ज कराएंगे इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे, लेकिन बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद विरोध जरूर करेगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता
नीरज दौनेरिया ने विरोध के कारण को लेकर कहा कि भारत और बांग्लादेश का मैच इस समय होना ही नहीं चाहिए था। बीसीसीआई ने यह मैच गलत समय पर आयोजित कराया है, इस समय बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ बर्बरता हुई है। हमारी कई बहनों के साथ बलात्कार किए गए, हिंदुओं को वहां के पेड़ों और खंभों से बांधकर लटका कर मारा गया, इतनी बर्बरता कभी भी इतिहास के पन्नों में हमने सुनी नहीं। जितनी बर्बरता बांग्लादेश में हिंदुओं की हुई है, ऐसी बर्बरता के बावजूद भी बांग्लादेश के साथ मैच कराना यह करोड़ों हिंदुओं की भावना पर ठेस पहुंचाने का विषय है, करोड़ों हिंदू इससे आहत हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति