पैरोल पर जेल से बाहर आया आरोपी फरार, वायरल फोटो की जानकारी मिली, तब जेल प्रशासन ने दर्ज की रिपोर्ट

रायपुर

केंदीय जेल रायपुर से पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी हत्या का आरोपी राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ वापस नहीं आया। हत्या के आरोपी का खुले में घूमने का इंटरनेट मीडिया में फोटो वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने हत्या के आरोपी के खिलाफ जेल में आमद दर्ज नहीं कराने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई।

जेल प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ नौ जुलाई को पैरोल पर रिहा हुआ था। 25 जुलाई को शाम पांच बजे तक जेल में आमद दर्ज करानी थी। उसने जेल में आमद दर्ज नहीं कराया। राशिद के खिलाफ 2017 में कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश संतोष दुबे ने पूजा सचदेव, मोनिका सचदेव और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने वर्ष 2019 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

दोस्तों के साथ फोटो प्रसारित
जेल से पैरोल पर छूटने के बाद राशिद ने संतोषी नगर सहित भाठागांव में अपने दोस्तों के साथ मिलने का फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड किया है। कैरम खेलने का फोटो भी अपलोड किया है। इसके बाद आम लोगों के साथ प्रेस से जुड़े लोगों ने इस संबंध में पड़ताल किया तो राशिद के पैरोल छूटने की जानकारी मिली।

चार माह बाद जागा जेल प्रशासन
पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद चार माह बाद जेल प्रबंधन जागा। इंटरनेट मीडिया में फोटो आने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति