साड़ी का पर्दा लगाकर नर्मदा नदी के किनारे एक महिला की खुले में डिलीवरी हुई, मामले में जांच शुरू

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी का पर्दा लगाकर नर्मदा नदी के किनारे एक महिला की खुले में डिलीवरी करवाई जा रही है. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर स्थित मोरटक्का में महिला की डिलीवरी के समय स्वास्थ्य विभाग की एक नर्स भी मौजूद रही, लेकिन धूप होने की वजह से वो किनारे बैठ कर तमाशा देखती रहीं. दरअसल, मोरटक्का में नर्मदा नदी पर स्थित खेड़ी घाट पर हर रोज कई श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां फूल और पूजन सामग्री की कई दुकानें भी हैं. यहीं पर पूजा सामग्री बेचने वाली एक महिला को लेबर पेन हुआ. इसके बाद महिला को वहीं पर पड़े बेंच पर लिटा दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र को भी सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर एक नर्स पहुंची, लेकिन उसने महिला की डिलीवरी करने के बजाए उसे दर्द में कराहता छोड़कर धूप से बचने के लिए किनारे बैठ गई.
 
साड़ी का पर्दा लगाकर कराई डिलीवरी
इसके बाद घाट पर मौजूद अन्य महिलाओं ने साड़ी का पर्दा लगाकर महिला का प्रसव करवाया. इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया, स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई थी, वहां से एक नर्स भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसने डिलीवरी करवाने में मदद नहीं की, जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने ही महिला की डिलीवरी करवाई.

वहीं इस मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राम कृष्ण इंगला ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि नर्मदा के खेड़ी घाट पर एक महिला को लेबर पेन हो रहा है. सूचना मिलने पर सेंटर से तुरंत डिलिवरी सम्बंधित चीजें लेकर नर्स पहुंची, लेकिन तब तक महिला की डिलीवरी हो चुकी थी. इसके बाद असिस्टेंट ने बच्चे की नाल को अलग किया और सेंटर लाकर बच्चे और मां की जांच की. इसके अलावा बच्चे को टीका भी लगाया गया. उन्होंने वायरल वीडियो पर कहा यह वीडियो गलत है. नर्स अपना काम करने के बाद वहां जाकर बैठी थी. हालांकि, इस मामले में जांच की जाएगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति