महिला टीम इंडिया को 6 विकेट से मिली जीत, पाकिस्तान को चटाई धूल, सना का कमाल

दुबई
भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली, जो इस टी20 विश्व कप की भारत की पहली जीत है। पाकिस्तान की टीम को पहली हार मिली है, क्योंकि भारत ने पहले मैच में हार झेली थी और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीत मिली थी। इस मैच में 20 ओवर खेलकर पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे। भारत ने 106 रनों का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर बरकरार है। श्रीलंका अब चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

6 विकेट से जीता भारत
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में पहली जीत दर्ज की है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

सना का कमाल
टीम इंडिया को चौथा झटका ऋचा घोष के तौर पर लगा। उनको पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आउट किया। इससे पहली गेंद पर जेमिमा आउट हुई थीं। इस तरह पाकिस्तान की वापसी उन्होंने कराई है। जेमिमा रॉड्रिग्स 23 रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान यहां से वापसी कर सकता है। भारत के लिए ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं है। 106 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 के पार हो चुका है, लेकिन नेट रन रेट अभी भी भारत का खराब है। इस मैच को भारत को जल्द खत्म करना होगा। शेफाली वर्मा ने टीम के रन रेट को बढ़ाया, लेकिन वे 32 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं। इस तरह भारत को दूसरा झटका लगा।

नेट रन रेट पर नहीं है फोकस
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीत सकती है, लेकिन नेट रन रेट इस समय भारत के ध्यान में नही हैं। 9 ओवर में टीम ने एक विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। इससे भारत की मुश्किलें आगे बढ़ सकती हैं, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में टीम आखिरी पायदान पर है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति