मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए हलचल शुरू, कांग्रेस ने कमेटी बनाकर इन्हें दी जिम्मेदारी

भोपाल
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया है. बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए ये कमेटी गठित की गई है. विजयपुर विधानसभा की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और नीतू शिखरवार को सौंपी गई है. तो वहीं बुधनी विधानसभा की ज़िम्मेदारी पूर्व सांसद अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को मिली है. AICC की तरफ से इसको लेकर लेटर जारी किया गया है.

कांग्रेस के लिए मजबूत सीट रही है विजयपुर
बता दें कि विजयपुर सीट से छह बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी. लेकिन करीब डेढ़ महीने तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया. 8 जुलाई को रावत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली और विधायकी से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में रामनिवास रावत का बीजेपी से लड़ना तय माना जा रहा है. हालांकि ये सीट कांग्रेस के प्रभाव वाली रही है. इसलिए कांग्रेस इस सीट पर जीत को बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है.

शिवराज सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई बुधनी सीट
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इसलिए कांग्रेस के लिए इस सीट पर एक मजबूत टिकाऊ चेहरा खोजना बड़ी चुनौती है. फिलहाल कांग्रेस के पास शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाली इस सीट पर कोई मजबूत चेहरा नहीं दिखाई दे रहा.

ऐसे में कांग्रेस यहां दमदार और असरदार उम्मीदवार खोज रही है. वहीं इस सीट की ज़िम्मेदारी पूर्व सांसद अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को दी गई है ताकि जीत की दावेदारी को मजबूत किया जा सके.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति