प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर पीआरएसयू में निकली भर्ती

रायपुर

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती होना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी पांच नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्ष सितंबर में पीआरएसयू अध्ययनशाला में शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। तब प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 49 पद थे। नई निकली भर्ती में नए पद जोड़कर संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है।

पिछली बार भूगोल में भी एक पद के लिए भर्ती निकली थी, जिसे इस बार हटा दिया गया है। दूसरे विषयों में 12 नए पद जोड़े गए हैं। इस तरह कुल 60 पदों पर भर्ती होना है। इसमें 10 प्रोफेसर 25 एसोसिएट प्रोफेसर और 25 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद है। पिछली बार 24 विषयों में भर्ती निकली थी, इस बार 26 विषयों पर भर्ती हो रही है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उनका आवेदन निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय पहुंच जाए, अन्यथा आपका फार्म रिजेक्ट हो सकता है। पिछली बार 56 फार्म विश्वविद्यालय को देर से मिले थे। जिसे बाद में निरस्त किया गया था।

पिछली बार जिन्होंने आवेदन किया है, उनका शैक्षणिक रिकार्ड अपग्रेड हुआ है, तो वे नया आवेदन कर सकते हैं। यदि पहले के आवेदन में कोई अपग्रेड नहीं है तो दोबारा फार्म भरने की जरूरत नहीं है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।

पिछले वर्ष चार सौ मिले थे आवेदन
पिछले वर्ष भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए थे, तब विश्वविद्यालय को लगभग चार सौ आवेदन मिले थे। जिसमें 60 आवेदन निरस्त हो गए है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने निरस्त आवेदनों की सूची जारी किया था। उसमें फार्म निरस्त करने के कारण भी बताए गए थे। जिसमें अंतिम तिथि के बाद आवेदन मिलना, डीडी की जगह स्वयं के नाम से चेक जमा करने जैसे कारण थे। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए थे, उन्हें आवेदन भरने का मौका मिल रहा है। ऐसे अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं।

इन विषयों के लिए होनी है भर्ती
समाज शास्त्र, इतिहास, प्रचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति और पुरातत्व, कम्प्यूटर साइंस, साहित्य और भाषा, अर्थशास्त्र, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, फिलासिफी एंड योगा, इलेक्ट्रानिक्स एंड फोटोनिक्स, आप्टोइलेक्ट्रानिक्स एंड लेजर टेक्लोलाजी, बायो-साइंस, एमबीए, बायो टेक्नालाजी, मैथ्स, फार्मेसी, एंथ्रोपोलाजी, ला, रीजनल स्टडीज, जिओलाजी, सेंटर फार बेसिक साइंस, हिन्दी, लाइब्रेरी इंफारमेशन, स्टेटिस्टिक्स, केमिस्ट्री, साइकोलाजी और एंवायरमेंटल साइंस शामिल है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति