गुना : लॉयंस क्लब के आयोजित गरबा कार्यक्रम में घुसे संदिग्ध 5 मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 गुना

गुना जिले के कस्तूरी गार्डन में लॉयंस क्लब द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में घुसे संदिग्ध 5 मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के गुना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात कस्तूरी गार्डन में पंखिड़ा गरबा कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने लॉयंस क्लब के सदस्यों को उनके कार्यक्रम कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा गरबा खेले जाने की सूचना दी। इस पर लॉयंस क्लब के सदस्यों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने अंदर जाकर देखा तो वहां कई मुस्लिम युवक गरबा खेलते मिले। इस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद 5 गैर हिंदू युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव पैदा कर दिया है। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भेदभाव का मामला बताया है, जबकि अन्य इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई मान रहे हैं।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है 5 गैर हिन्दू लड़के किसी तरह से गुना के कस्तूरी गार्डन में हो रहे गरबा के पास लेकर एंट्री करके गरबा में शामिल हो गए थे, जिनकी सूचना हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को दी थी। सूचना पर 5 गैर हिन्दू लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, जब इस मामले में हिंदू जागरण मंच के विभाग मंत्री केशव शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज के इस कार्यक्रम में गैर हिन्दू युवकों का क्या काम है। ये लोग ऐसे ही आते हैं और लव जिहाद करते हैं। हमारी बहन-बेटियों को फंसाते हैं। यहीं से लव जिहाद शुरू होता है।

केशव शर्मा ने कहा कि गरबा के नाम पर यह अश्लीलता और फूहड़ता नही चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने गरबा आयोजन समितियों पर भी पैसों के लालच में धर्म से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपील की है कि जहां पर गरबा किया जा रहे है, वहां पर जांच की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में संदिग्ध पांच युवकों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति