राजस्थान-अलवर में टेंट की लटक रही विद्युत लाइन के करंट से युवक की मौत

अलवर.

अलवर के उद्योग नगर थाना अंतर्गत बख्तल की चौकी के समीप टेंट डेकोरेशन का काम करने वाले एक 30 वर्षीय युवक की 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवाड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र प्रजापत पुत्र गंगा लहरी प्रजापत ठेकेदार नीरज के साथ स्टैंड डेकोरेशन का काम करने बकतल की चौकी के समीप गया हुआ था, जहां काम करते समय अचानक 11000 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि यह लाइन काफी नीचे लटक रही थी, जिसके कारण काम करते समय युवक ने उसे गलती छू लिया। करंट लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जगह-जगह इस तरह की विद्युत लाइनें लटकी पड़ी हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने इस तरफ से अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। कुछ दिन पहले रैणी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था और एक युवक लाइन की चपेट में आ गया था। बहरहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही पुलिस मामला भी दर्ज कर लिया है लेकिन रिपोर्ट में विद्युत विभाग का कहीं कोई जिक्र नहीं है और ना ही इस घटना के लिए विभाग की लापरवाही को जवाबदार ठहराया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति