राजस्थान-अलवर कलेक्टर का फोटो लगाकर साइबर ठगों ने अधिकारियों को भेजे व्हाट्स एप मैसेज

अलवर.

साइबर ठगों ने एक विदेशी फर्जी व्हाट्स एप नंबर पर खैरथल तिजारा के जिला कलेक्टर किशोर कुमार की फोटो लगाकर अधिकारियों और परिचितों से साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के इस गंभीर मामले में उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अधिकारियों व परिचितों को मैसेज कर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की गई है।

कलेक्टर ने बताया कि साइबर ठग उनके फोटो का इस्तेमाल कर उनके नाम से एक फर्जी विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए अकाउंट बनाकर इस साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जिला स्तर के अधिकारियों के ग्रुप और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की और इस नंबर से किसी को भी मैसेज मिलने पर रिप्लाई व पैसे नहीं डालने और सावधान रहने की अपील की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारियों और उनके कुछ परिचितों को विभिन्न विदेशी नंबरों से उनके व्हाट्सएप चैटिंग पर कलेक्टर के नाम से मैसेज आ रहे हैं। अधिकारियों और परिचितों को जिस नंबर से मैसेज किया गया है वह उज्बेकिस्तान का है, जिस पर उनकी फोटो भी लगी हुई है। इस पूरी घटना के बाद जिला साइबर टीम आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं आमजन से साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही इस संबंध में कलेक्टर किशोर कुमार ने पुलिस अधीक्षक खैरथल और भिवाड़ी सूचना भी दे दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति