हार्दिक पांड्या बने भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश फिनिशर, विराट कोहली और धोनी के रिकॉर्ड को किया धराशायी

नई दिल्ली
भारतीय टीम के लिए इस समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे बड़े ऑलराउंडर और मैच फिनिशर हार्दिक पांड्या है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में किया गया दमदार प्रदर्शन हो या फिर आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट में लगातार गेंद और बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की बात हो, हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं। साथ ही साथ वे भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश मैच फिनिशर भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच फिनिशर सिक्स के साथ करने के मामले में देश के सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें एमएस धोनी का नाम भी शामिल है।

अभी तक हर कोई बात करता था कि एमएस धोनी छक्के के साथ मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनको विराट कोहली ने पहले ही पीछे छोड़ दिया था। विराट कोहली ने चार बार टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को छक्का लगाकर जिताया है। वहीं, एमएस धोनी ने सिर्फ तीन बार टीम इंडिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। वहीं, हार्दिक पांड्या अब तक 5 बार ये कारनामा कर चुके हैं। लिस्ट में चौथा नाम ऋषभ पंत का भी है। वे भी एमएस धोनी की बराबरी काफी पहले कर चुके हैं। वे तीन बार छक्के के साथ भारत को टी20आई मैच जिता चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर के न्यू माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिक्स के साथ ही मैच फिनिश किया। इस अंदाज को स्टाइलिश फिनिशर वाला अंदाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे भी इस मैच में कई स्टाइलिश शॉट हार्दिक पांड्या ने जड़े, जिसमें से एक अपर कट भी थी, जो उन्होंने लगभग बिना देखे मारी थी। उस पर चौका मिला था। हार्दिक ने जैसे ही देखा था कि गेंद उनके शोल्डर के आसपास आ रही थी उन्होंने ऑन साइड की जगह बल्ला घुमाने के बारे में नहीं सोचा और तेज गति से आती गेंद को विकेट के पीछे भेज दिया। उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति