पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज इंदौर में दीक्षा समारोह में हुए शामिल

इंदौर
 पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

समारोह में स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्स के 1426 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। 19 पीएचडी शोधार्थी को उपाधि दी जा रही है। 15 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में कुलाधिपति पुरुषोत्तमदास पसारी और कुलगुरु डॉ. उपेंद्र धर सहित गवर्निंग बॉडी के मानद सदस्य, संस्थानों के प्रमुख भी मौजूद हैं।

अंतर कक्षा स्तरीय युवा उत्सव 17 से, 22 विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

2024-25 सत्र के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने युवा उत्सव को लेकर विश्वविद्यालय को तैयारी शुरू करने पर जोर दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इस संबंध में युवा उत्सव का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में अंतर कक्षा स्तर पर प्रतियोगिताएं रखी हैं, जो 17 से 19 अक्टूबर के बीच करवाई जाएंगी।

तीन दिवसीय उत्सव में 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण, एकल नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, समूह गान, नुक्कड़ नाटक, पाश्चात्य संगीत सहित कई विधाएं शामिल हैं। प्रत्येक कक्षा की अलग-अलग टीम कॉलेजों को बनानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकारी कॉलेजों की मदद से निर्णायक समिति भी बनाई है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 160 कालेज और क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय से जुड़े 80 कालेजों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संघ ने बीते दिनों कालेजों की बैठक करवाई थी।

इंदौर में न्यू जीडीसी कॉलेज, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी जिले में शासकीय कन्या महाविद्यालय, आलीराजपुर और बुरहानपुर में शासकीय महाविद्यालय को प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इन कॉलेजों को प्रतियोगिता करवाने के बाद विजेता टीम की जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी है। छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. एलके त्रिपाठी का कहना है कि युवा उत्सव में राष्ट्रीय भावना व सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को प्रस्तुति देनी होगी।

अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय 11 से 13 नवंबर और अंतर जिला युवा उत्सव 5 से 7 दिसंबर तक रखा गया है। अंतर विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय आयोजन 18 से 20 जनवरी 2025 तक होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति