राजस्थान-दौसा में मेहंदीपुर बालाजी पुलिस के हत्थे चढ़े बांदीकुई फायरिंग के बदमाश.

दौसा.

बांदीकुई शहर में पिछले दिनों कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने का प्रयास किया था, जिसमें गैंग सरगना अजहर मोईन मलिक उर्फ आशू मलिक व देवराज गुर्जर उर्फ गोलू को वारदात में काम ली अवैध पिस्टल और कारतूस समेत लूटी गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहन्दीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में एक टीम द्वारा 6 अक्टूबर को बदमाश अजहर मोईन मलिक उर्फ आशू मलिक पुत्र रईसउद्दीन और देवराज उर्फ गोलू पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने बांदीकुई में आगरा फाटक पर एक कार चालक पर अज्ञात फायरिंग कर कार लूटने का प्रयास किया था और आगे जाकर एक मोटर साइकिल सवार को रोककर उसकी गाड़ी छीनकर ले भाग गए थे। आगे भी उन्होंने अन्य राहगीरों के साथ पिस्टल लगाकर पर्स छीनने की कोशिश की थी। मेहंदीपुर बालाजी पुलिस के थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बांदीकुई की घटना के बाद थाना इलाके में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ गहन अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की तलाश शुरू की गई थी, जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति