South Africa फिर हुई उलटफेर का शिकार, Ireland ने 69 रनों से रौंदा

अबु धाबी

Ireland क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से बड़ा उलटफेर कर दिया है और इसके साथ ही इतिहास रचते हुए South Africa को तीसरे वनडे मैच में 69 रनों से हरा दिया है। दरअसल यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में आयरिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और South Africa जैसी मजबूत टीम को मात दे दी। हालांकि तीन मैचों की सीरीज को भले ही दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया हो लेकिन तीसरा मैच Ireland के लिए शानदार साबित हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह दूसरा मौका है जब Ireland ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया हो। बता दें कि इससे पहले, आयरलैंड की टीम ने South Africa को टी20 सीरीज में भी हरा दिया था। जिसके चलते टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। हालांकि इतिहास को दोहराते हुए टीम ने एक बार मजबूत टीम साउथ अफ्रीका को हराया है।

दरअसल मैच में आयरलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वहीं टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और 92 गेंदों में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। दरअसल उनके साथ टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 48 गेंदों में 60 रन की शानदार पार खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

जल्द ही सिमट गई South Africa की टीम

वहीं आयरलैंड की टीम ने 50 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 284/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 284 रनों का लक्ष्य का पीछा करना दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के लिए मुश्किल नहीं लग रहा था, मगर आयरिश गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए खेल का रुख ही बदल दिया।

बता दें कि शुरुआती 4.1 ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के तीन चर्चित बल्लेबाज सिर्फ 10 रन के भीतर पवेलियन की ओर लौट गए। वहीं इस शुरुआत के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिसके चलते पूरी टीम 46.1 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर हो गई।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति